देहरादून में डॉक्टर और मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली–

by | Apr 10, 2022 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

 पढ़ेंः हाथों में तख्तियां आर पोस्टर लिए क्यों सड़कों पर दौड़े डॉक्टर और मेडिकल के छात्र-छात्राएं–

 देहरादूनः रविवार को देहरादून में डॉक्टर्स और म‌ेडिकल के छात्र-छात्राओं ने ऑटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए जागरुकता रैली निकाली। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु रोग विभाग की ओर से ऑटिज्म जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने भी भागीदारी की। ऑटिज्म जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियों व पोस्टरों को लेकर डाॅक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने जागरूकता की अलख जगाई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया। रविवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, पटेल नगर के प्रांगण से प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली पथरी बाग चैक से कारगी चैक होते हुए वापिस श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आकर सम्पन्न हुई।

प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि स्वलीनता (ऑटिज़्म) मस्तिष्क के विकास के दौरान होने वाला विकार है जो व्यक्ति के सामाजिक व्यवहार और संपर्क को प्रभावित करता है। हिन्दी में इसे ‘आत्मविमोह’ और ‘स्वपरायणता’ भी कहते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति, सीमित और दोहराव युक्त व्यवहार करता है जैसे एक ही काम को बार-बार दोहराना।
शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ (प्रो.) उत्कर्ष शर्मा ऑटिज्म को लेकर समाज में बहुत सी भ्रांतियां हैं। विशेषज्ञ चिकित्कों से परमार्श कर अभिभावक ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों का सही उपचार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डाॅ श्रुति कुमार ने कहा कि ऑटिज्म उपचार में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्णं है। बच्चे के व्यवहारिक पक्ष व अवस्था को अभिभावक जितनी जल्दी समझ लेतें हैं, बच्चे का उपचार उतनी जल्द शुरू हो जाता है। रैली के दौरान रास्ते में पानी, जलपान की व्यवस्था की गई थी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एम्बुलेंस रैली के दौरान उपलब्ध रही। रैली को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह रहा। रैली में इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स देहरादून के अध्यक्ष डाॅ सुमित वोहरा, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष डाॅ आलोक सेमवाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ एस.के.राणा, डाॅ रागिनी ने भी रैली में प्रतिभाग किया। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!