नया गांव के निरीक्षक को किया निलंबित–
कृषि मंत्री गणेश जोशी एक्शन मोड में, कड़ा रुख किया अख्तियार–
देहरादूनः कृषि मंत्री गणेश जोशी एक्शन मोड में आ गए हैं। राजकीय रेशन फार्म नया गांव के निरीक्षक सुभाष डंडरियाल के स्थानांतरण आदेश न मानने से नाराज कृषि मंत्री ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रेशम निदेशक एके यादव के जारी आदेश में कहा गया है कि निरीक्षकसुभाष डंडरियाल का स्थानांतरण 20 जनवरी को राजकीय रेशम फार्म भुवानी पिथौरागढ़ में किया गया था। उन्हें तत्काल नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए थे, मगर उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। इसे रेशम निदेशक ने हठधर्मिता करार देते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ काम करने और विभागीय कार्यो में कतई लापरवाई न बरतने के निर्देश दिए हैं।


