ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, पार्टी को मजबूती देने का आह्वान- नंदानगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंदा नगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुरेंद्र सिंह रावत पर्यवेक्षक रुपेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सुरेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद हेतु हरेंद्र खत्री महामंत्री पद हेतु हीरा सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष पद हेतु पार सिंह नेगी को निर्विरोध चुना गया। पर्यवेक्षक नेगी ने विकासखंड के समस्त बूथो से अध्यक्ष और डे ली गेट हेतु नामांकन भी करवाए।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुखबीर सिंह रौतेला ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया एवं ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए सलाह दिया इस मौके पर रमन सिंह बिष्ट राकेश आर्य विजय मेदुली हरी प्रसाद पुरोहित महिपाल सिंह रावत अर्जुन सिंह रावत शिवलाल स्नेही मकर सिंह रावत हर्षवर्धन देवरानी सुरेंद्र लाल प्रकाश चंद्र हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे