कामयाबीः उत्तराखंड बोर्ड में इस विद्यालय ने दिए राज्य को टॉपर–

by | Jun 6, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जनपद में गोपेश्वर नगर के इस विद्यालय में आई टॉपरों की बाढ़–

गोपेश्वरः  नगर में स्थित सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में अध्ययनरत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका मूल मंत्र हम आपको बताते हैं। प्रधानाचार्य आशीष कुमार भट‍्ट ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नोट्स दिए गए, जो कि शिक्षकों द्वारा ही तैयार किए गए थे। नवंबर प्रथम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा का सिलेबस पूर्ण कर दिया गया। उसके बाद जनवरी माह तक छात्रों से अन्सोल्ब्ड पेपर की तैयारी करवाई गई।

फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा के पेटर्न पर डेमो पेपर करवाए गए। उन्होंने बताया कि छात्रों की कामयाबी में अभिभावकों का भी पूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय की इंंटरमीडिएट में पांच और हाईस्कूल में तीन छात्राओं ने राज्य की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार भट्ट ने बताया कि इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में 53 और कॉमर्स में 20 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। जिनमें से अंशुल ‌बहुगुणा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में ‌दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि छात्र अमन बिष्ट ने 95.2 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां स्थान, अभिषेक फरस्वाण ने 94.8 अंक हासिल कर 11वां स्थान, अ‌ादत्यि सिंह ने (93) 20वां स्थान और अनुज गौड़ ने (92.2) 24वां स्थान प्राप्त किया है। नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 62 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। जिनमें निधि ने 96 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में 9वां स्थान पाया है। जबकि दिया पुरोहित (94.8) ने 15वां और भूमि शाह (93.6) ने 21वां स्थान पाया। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!