गोपेश्वर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू, एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा– 

by | Jun 13, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

पढ़ें कितने महिला, पुरुष होंगे सम्मलित, इन मैदानों में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा– 

गोपेश्वर। चमोली जिले की पुलिस, पीएसी और फायरमैन की पुरुष व महिला आरक्षी भर्ती प्रक्रिया बुधवार 15 जून से शुरू होगी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सोमवार को भर्ती की तैयारियों का जायजा लेते हुए भर्ती प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मैदान गोपेश्वर और महिला अभ्यर्थियों की खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित की जाएगी। जिले में 7092 पुरुष और 4337 महिला अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। हर दिन 500 पुरुष और 400 महिला अभ्यर्थियों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूकेएसएससी की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों और दो पास्पोर्ट साइज की रंगीन फोटों के साथ भर्ती मैदान में आएंगे। प्रवेश पत्र दिखाने पर ही अभ्यर्थी भर्ती मैदान में जा सकेंगे। अन्य किसी भी व्यक्ति को मैदान में नहीं जाने दिया जाएगा।

एसपी ने सख्त हिदायत दी कि भर्ती ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा की सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!