अपनी मांगों को लेकर हक की लड़ाई लड़ने के लिए करेंगे आंदोलन शुरू, मांगा सहयोग–
गोपेश्वरः ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर फिर आंदोलन के मूड़ में हैं। निर्णय लिया गया है कि 22 जुलाई को समस्त ग्रामीण डाक सेवक धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव राकेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि श्री कमलेश चंद कमेटी की सकारात्मक सिफारिशें आज तक भी लागू नहीं की जा सकी हैं। जबकि इस संबंध में सगठन शुरू से ही अपना संघर्ष जारी रखे हुए है। परन्तु सरकार/ विभाग इन पर अमल करने के बजाय इन्हें लटकाये रखना चाहता है। जिससे संगठन में काफी नाराजगी है। दो जुलाई को केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। लम्बी चर्चा परिचर्चा के बाद विभिन्न चरणों में आंदोलन के कार्यक्रम तय किये गए हैं। इसी के तहत चमोली मंडल के समस्त ग्रामीण डाक सेवक से निवेदन है कि मंडलीय मुख्यालय गोपेश्वर में 22 जुलाई को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें, जिससे अपने संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सहभागिता से ही हम अपनी ह की लड़ाई लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।


