जागरुकताः जनता के हित सुरक्षित रखना प्राधिकरण का उद्देश्यः जिला जज–

by | Jul 17, 2022 | चमोली, जागरुकता, न्यायालय | 0 comments


बैरागना इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर–

गोपेश्वरः मंडल घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में रविवार को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त हो इसी उद्देश्य से आम लोगों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण कानून बनाया गया है। इससे असहाय और निर्बल वर्गों को कानूनी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

शिविर में लगे स्टॉल का जिला जज ने निरीक्षण करने के बाद कोविड की एहतियाती खुराक टीकाकरण का भी शुभारंभ किया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ सिविल जज (सीनियर डिविजन) सिमरनजीत कौर ने महिला हिंसा, महिला और बाल उत्पीड़न अधिनियम, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिवक्ता मोहन पंत ने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोक्सो के अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं। अभिभावकों की जागरुकता के बिना इन अपराधों पर नियं‌त्रण पाना संभव नहीं है। 

शिविर में लगाए गए सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जिनसे 380 से अधिक लोगों ने योजनाओं का लाभ लिया। जिसमें 78 लोगों ने कोविड की एहतियाती खुराक भी लगवाई। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी धमेंद्र कुमार, डीजीसी सिविल मनोज भट्ट, डीजीसी क्रिमिनल कुलदीप बर्त्वाल, उप वन संरक्षक इंद्र जीत सिंह नेगी, उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!