नंदानगर और थराली ब्लॉक में संचालित कार्यों की प्रगति है धीमी, दस अगस्त तक निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश–
गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित, राज्य पोषित एवं बहाय सहायतित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की। जिसमें खंड विकास अधिकारियों को संचालित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में देवाल ब्लाक के खंड विकास अधिकारी के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी का वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत घाट और थराली ब्लाक में संचालित कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को 10 अगस्त तक आवास निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि जिन लाभार्थियों को तृतीय किस्त दी जानी है उसको जल्द से जल्द अवमुक्त करें। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए 15 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण कराने को कहा। बुरांश में झूला पुल निर्माण में धनराशि की कमी के दृष्टिगत इस योजना को मिसिंग फंड लिंक में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद सिंह ने बताया गया कि वर्ष 2020-21 में पीएम आवास के तहत 1117 लक्ष्य के सापेक्ष 775 आवास पूर्ण हो गए है। जबकि वर्ष 2021-22 में 248 लक्ष्य के सापेक्ष 120 आवास पूर्ण हो गए है।


