गोपेश्वर महाविद्यालय को श्री बदरी-केदार विश्वविद्यालय बनाने की मांग उठी–

by | Aug 4, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई मांग– 

गोपेश्वरः चमोली के जनप्रतिनिधियों और प्र‌बुद्घजनों ने गोपेश्वर महाविद्यालय को श्री बदरी-केदार विश्वविद्यालय के रुप में स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पालिका के न‌ामित सभासद हरि प्रसाद ममगाई, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश चंद्र मैठाणी, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों के साथ ही कई लोगों ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी। पूर्व में यह महाविद्यालय गढ़वाल विवि के अधीन रहा। बाद में श्रीदेव सुमन विवि की स्थापना होने पर मौजूदा समय में महाविद्यालय इसी विवि के अधीन संचालित हो रहा है। विवि स्तर से वर्ष 2018 में इस महाविद्यालय को कैंपस घोषित किया गया, लेकिन आज तक यहां कैंपस की गतिविधियां संचालित नहीं हो पाई हैं।

सीमांत क्षेत्र के इस महाविद्यालय को श्री बदरी-केदार विवि बनाए जाने से यह विवि पर्वतीय क्षेत्र में एक आदर्श विश्वविद्यालय के रुप में संचालित होगा। मौजूदा समय में जनपद में 10 महाविद्यालय और एक विधि महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। बार-बार छात्र-छात्राओं को विवि‌ स्तर के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 200 किलोमीटर दूर श्रीदेव सुमन विवि के बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल जाना पड़ रहा है। जिससे छात्रों को समय व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!