शिक्षा निदेशालय के आश्वासन पर भी नहीं आए ‌शिक्षक, अब झेलो आंदोलन–

by | Aug 7, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जीआईसी चौनघाट में शिक्षकों की नहीं हुई निय‌ुक्ति, आंदोलन के मूड़ में जनप्रतिनिधि– 

गोपेश्वरः नंदानगर विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट के छात्र-छात्राएं पिछले सात साल से बिना शिक्षकों के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी, शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर शिक्षा निदेशालय से जनप्रतिनिधि शिक्षकों की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। जिस पर अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में शिक्षा विभाग के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि आठ अगस्त को नंदानगर तहसील परिसर में शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। 

रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज सिंह पंवार ने कहा कि पिछले माह पडेरगांव, घूनी और रामणी गांव से ग्राम प्रधान शिक्षकों की मांग को लेकर जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा निदेशालय तक गए। उन्हें शीघ्र शिक्षकों की तैनाती कर देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक भी स्थिति जैसे की तैसी बनी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्ष 2017 में राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट का उच्चीकरण हुआ था। लेकिन आज तक यहां शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। प्रधानाचार्य का पद भी पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहा है।

इस विद्यालय में तीन ग्राम पंचायतों पडेरगांव, घूनी और रामणी गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। विद्यालय में प्रवक्ताओं के साथ ही कार्यालय कर्मचारी, लिपिक और प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती करने, स्थाई प्रधानाचार्य की तैनाती करने की मांग को लेकर आठ अगस्त को विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि तहसील परिसर में अपना आक्रोश प्रकट करेंगे। यहां शिक्षकों के लिए धरना देंगे। कहा कि य‌ा तो छात्र-छात्राओं को पढ़ाएं या जीआईसी चौनघाट को बंद कर दें। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!