मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण, कई घोषणाएं की–

by | Aug 15, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिसर में वाहन से पहुंचे प्रत्येक स्कूली बच्चे को 501 रुपये देने की घोषणा की–   

गैरसैंणः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण नगर हेतु पेयजल योजना का निमार्ण कार्य , औषधीय एवं संगध पादप संस्थान औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण में कार्यालय भवन कक्षा कक्ष एवं सभागार का निमार्ण कार्य, कर्णप्रयाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यकरण किए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर गैरसैंण में पौधारोपण भी किया। 

विधानसभा गैरसैंण के प्रांगण से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं गौरवशाली वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारा अभिमान है हमारी भारतीयता का प्रतीक है। उन्होंने सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं राज्य आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गाड़ी से विधानसभा परिसर में आए स्कूल की प्रत्येक बच्चे को पांच सौ एक रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनपद की प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। गैरसैंण में जल्द ही उप जिला चिकित्सालय खोला जाएगा। 

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!