लंबे समय से जरुरतमंद छात्र-छात्राओं की मदद करते आ रहे शिक्षक धन सिंह घरिया–
पोखरी। चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में तैनात शिक्षक धन सिंह घरिया ने विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतंद छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाना जरूरी है, तभी समाज में राष्ट्र विकास की भावना विकसित होगी। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की भावना तभी साकार होगी जब हर नागरिक संवेदनशीलता अपनाएं।
शिक्षक धन सिंह घरिया करीब एक दशक से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पाठन पाठन सामग्री वितरित करते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सात छात्र-छात्राओं को स्कूली गणवेश के अलावा पठन पाठन से संबंधित सामग्री वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी शैलानी, कैलाश उप्रेती, इंदु भूषण, जगदीश शैलानी, भरत, सुमित चौधरी, पीके रावत आदि मौजूद रहे।


