राहतः रामनगर से लापता बालक जोशीमठ में मिला–

by | Sep 14, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

चमोली पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपा, पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की– 

गोपेश्वरः रामनगर से लापता युवक को पुलिस ने जोशीमठ से बरामद किया है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात ड्यूटी में पैनी की तरफ तैनात कांस्टेबल संयुक्त कुमार ने एक युवक को पैदल सफर करते देखा। पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रहलाद 18 साल पुत्र गोपाल सिंह निवासी कालाढूंगी वर्तमान निवासी रामनगर बताया।

वह 22 अगस्त को परिजनों को बताए बिना घर से निकल गया था। पुलिस ने पता किया तो रामनगर कोतवाली में युवक की 22 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सूचना पर परिजन जोशीमठ पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। 

error: Content is protected !!