चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन मेले में करेंगे प्रतिभाग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे साथ–
पोखरीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पोखरी में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां सात दिवसीय चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन शरदोत्सव मेले में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 सितंबर को देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अस्थाई हैलीपैड नागनाथ खेल मैदान पोखरी पहुंचेगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर गोल मार्केट पोखरी में मेले का शुभांरभ एवं मेले में प्रतिभाग करेंगे।
अपराह्न पौने दो बजे पोखरी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। हालांकि चमोली जनपद में लगातार मौसम खराब चल रहा है। मेला आयोजकों की ओर से मेले की खासी तैयारियों की जा रही हैं।


