राहतः चमोली जनपद में 1‍9 दिन से बंद यह विद्यालय कल खुलेगा–

by | Sep 21, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

शिक्षक तैनाती की मांग पर अभिभावक बच्चों को नहीं भेज रहे थे विद्यालय– 

चमोलीः दशोली विकासखंड के प्रा‌थमिक विद्यालय सेमडुंग्रा में अभिभावकों ने एक बैठक करने के बाद खंड ‌शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर बृहस्पतिवार से बच्चों को विद्यालय भेजने का निर्णय लिया है। पिछले 19 दिनों से शिक्षक की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीण अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे थे। इस विद्यालय में कई सालों से एकल अध्यापक की तैनाती है।

अभिभावक यहां दूसरे अध्यापक को भी भेजने की मांग कर रहे थे। मगर यहां तैनात शिक्षक के पदोन्नत होने पर विद्यालय में एक अन्य शिक्षक को व्यवस्था पर भेज दिया गया। जिस पर अभिभावक भड़क गए। उन्होंने विद्यालय में नियमित दो शिक्षकों की मांग को लेकर तीन सितंबर से बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया। तब से यहां विद्यालय में कोई कक्षा नहीं चल पाई है। बुधवार को अभिभावकों की बैठक हुई।

खंड शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती ने फोन पर उन्हें आश्वासन दिया कि शिक्षकों की उपलब्धता होते ही प्राथमिकता के आधार पर वहां अध्यापक की तैनाती की जाएगी। जिस पर अभिभावकों ने बृहस्पतिवार से बच्चों को विद्यालय भेजने पर सहमति दे दी। अभिभावक राजेंद्र सिंह, राजदीप फरस्वाण, नवा मजेठी के प्रधान पूरण सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अ‌धिकारी के आश्वासन पर बच्चों को विद्यालय भेजने का लिर्णय लिया है।

यदि शीघ्र शिक्षक की तैनाती विद्यालय में नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती न होने से बच्चों का बौद्घिक स्तर कम हो गया है। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!