ब्रेकिंगः विधानसभा में 2016 से 2022 तक हुई 250 नियुक्तियां निरस्त–

by | Sep 23, 2022 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments

फफक-फफककर रोए कर्मचारी, एक महिला कर्मचारी हुई बेहोश, सचिव मुकेश सिंघल सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर–

देहरादूनः विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने विधानसभा में 2016 से 2022 तक की सभी तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सचिव मुकेश सिंघल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। गत वर्ष हुई 32 पदों पर भर्ती भी निरस्त कर दी गई है. 2016 में 150, 2020 में 6, 2021 की 72 तदर्थ तथा 2021 के ही उपनल से भर्ती 22 नियुक्ति रद्द कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून और गैरसैंण विधानसभा के लिए पदों का पुर्नगठन होगा। विधानसभा में 2011 से पूर्व भर्ती हुए कर्मचारी नियमित हो चुके हैं, लिहाजा, इन पर विधानसभा अध्यक्ष विधिक राय लेंगी। उसके बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने 250 नियुक्तियां निरस्त की हैं। जिसमें 228 तदर्थ हैं और 22 उपनल के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। नौकरी खो देने के बाद कई महिला कर्मचारी विधानसभा में ही रोने लगीं। उनके आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। नौकरी चले जाने के गम में एक महिला कर्मचारी वहीं बेहोश हो गई, जिसे तत्काल उपचार दिया गया। जब विधानसभा से अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी बाहर आईं, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष विधानसभा से रवाना हुईं।  

इधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने त्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी  भूषण को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!