कार्रवाईः डीएम हिमांशु खुराना ने नगर पालिका के ईओ का वेतन रोका–

by | Nov 3, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 पीएम स्वानिधी योजना की प्रगति समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे ईओ– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सभी अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वानिधि योजना की प्रगति समीक्षा की। नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी के वीसी में उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत अपूर्ण आवासों की स्थिति में तेजी से सुधार लाते हुए आगामी 30 नवंबर तक सभी आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि निकाय स्तर पर रेग्यूलर मॉनिटरिंग की जाए और इसकी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करें। धनराशि के अभाव में जिन आवासों का काम रूका हुआ है, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करें।

हिदायत दी कि इसकी प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी और वांछित प्रगति न मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत भी स्ट्रीट वेंडर्स के जो आवेदन बैंकों में लंबित है उनका तत्काल निस्तारण करें और अस्वीकृत आवेदनों का कारण स्पष्ट करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कूडा सेग्रिगेशन पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए।

कहा कि सभी ईओ सप्ताह में कम से कम 5 दिन फिल्ड विजिट अवश्य करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूडा फेकने एवं गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करें। 
वीसी में गोपेश्वर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण ने बताया कि जिले में स्वीकृत 1540 पीएम आवास में से 958 आवास पूर्ण हो गए है और 582 निर्माणाधीन है। पीएम स्वानिधि के अन्तर्गत 246 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरण का लक्ष्य है। वीसी में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!