चमोलीः अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत–

by | Nov 4, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती किया– 

नंदानगर। नंदानगर- भेंटी मोटर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है।

घायल को पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती करा दिया है। दोपहर में लक्ष्मण सिंह पुत्र विक्रम सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी बांजबगड़, नंदानगर अपनी अल्टो कार से भेंटी गांव के लिए रवाना हुआ।

उनके साथ वाहन में विरेंद्र ‌पुत्र भवान सिंह, ग्राम भेंटी भी सवार था। भेंटी गांव के समीप कोपटरा गदेरे में कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें लक्ष्मण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विरेंद्र को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी नंदानगर में भर्ती कराया गया है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!