तीन दिन से किशोर लापता, घर वालों का रो रोकर बुरा हाल–

by | Nov 30, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर शीघ्र किशोर की ढूंढखोज की मांग उठाई–
गोपेश्वरः 15 वर्षीय युवक तीन दिनों से गायब, अभी तक भी पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। नगर के सरस्वती बिहार का एक किशोर गत 27 नवंबर से लापता है। परिजनों की शिकायत पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है, और युवक की खोज बीन शुरू कर दी हैं।

गोपेश्वर थाना के एसएसओ राजेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि सरस्वती बिहार गोपेश्वर जनपद चमोली कालोनी में रहने वाला 15 वर्षीय ऋतिक बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह 27 नवंबर को बिना किसी को कुछ बताएं घर से चला गया है। परिजनों के द्वारा तमाम जगह पूछताछ के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा।

इसके बाद युवक के परिजनों ने गोपेश्वर थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की। परिजनों ने कई जगहों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन ऋतिक का कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को थाना गोपेश्वर में परिजन शशिकला देवी ने बताया कि ऋतिक घर से बिना कुछ बोले अपने कपड़े जूते व चप्पल लेकर घर से गायब हो गया है।

रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल सका हैं। बुधवार को थाना गोपेश्वर में परिजनों के द्वारा खोज बीने के लिए एसएचओ राजेंद्र सिंह रौतेला से अत‌िरिक्त पुलिस के जवानों की मांग की। एसएचओं राजेंद्र सिंह रौतले ने बताया कि परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जिसपर नगर क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगोले जा रहे हैं। व सभी थाना चौकियों को युवक की पहचान की फोटो व जानकारी भेज दी गई है। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!