श्रमजीव यूनियन के प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने की नियुक्ति–
जोशीमठः श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कमल नयन सिलोड़ी को यूनियन का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा और महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने उन्हें महामंत्री नियुक्त किया है। कमल नयन सिलोड़ी ने कहा कि पत्रकारों और संगठन के हित में कार्य किया जाएगा।


