महिलाओं को समर्पित किया केंद्र सरकार ने आम बजटः आशा नौटियाल–

by | Feb 12, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदप्रयाग में आयोजित हुई प्रबुद्घजन गोष्ठी, महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने पर दिया गया जोर– 

गोपेश्वरः नंदप्रयाग में नगर पंचायत के सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर प्रबुद्घजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया बजट महिलाओं के लिए समर्पित है। हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में चल रहे हैं। इस अमृत काल में पेश किए गए बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। 81 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को बजट में अलग से प्राविधान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने पर जोर दिया गया है।

मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि पहली बार बजट पेश होने के बाद लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। बजट में महिलाओं, युवाओं, निर्बल वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। हर वर्ग का समावेश कर बजट पेश किया गया है। शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने कहा कि यह बजट सशक्त व समावेशी अर्थव्यवस्था के लिए ब्लू प्रिंट है।

इस मौके पर मोर्चे की म‌हामंत्री आशा डिमरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ललिता देवी, अनीता डिमरी, लक्ष्मी जोशी, हरिबोधनी खत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनोरमा, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल, कुंवर कंडेरी, यशवंत सिंह, जन जाति मोर्चो के जिलाध्यक्ष कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!