रिजल्ट: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ घो​षित–

by | May 25, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

हाईस्कूल के टॉपर, जोशीमठ की स्नेहलता औैर गौचर के रिषभ रावत राज्य की टॉप फाइव में शामिल-

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घो​षित हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में 132114 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 10 8890 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल परीक्षाफल 85.17% रहा। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.8 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.9 रहा। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में बीएचवीएन कंडीसौड़ टिहरी गढ़वाल के छात्र सुशांत चंद्रवंशी ने हाई स्कूल परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के छात्र आयुष सिंह रावत और एसवीएमआईसी रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र रोहित पांडे ने 98.80 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि वीएचएम कंडीसौड़ टिहरी की छात्रा शिल्पी एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर उधम सिंह नगर के छात्र शौर्य ने हाई स्कूल परीक्षा में 98.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठ श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

वीएचएसवीएम कंडीसौड़ टिहरी की छात्रा शिल्पी ने हाई स्कूल परीक्षा में 98.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश की बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इधर, इंटरमीडिएट परीक्षा में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 123945 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। इनमें 100380 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आरएस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर उधम सिंह नगर की छात्रा चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजकीय बालिका इंटर चिनियालीसौड उत्तरकाशी की छात्रा हिमानी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज उधम सिंह नगर के छात्र राज मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!