चमोली:नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं में जोश भर गई विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी–

by | Jun 5, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कार्यकर्ताओं ने किया अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, सरकार की योजनाओं का किया बखान–

नंदप्रयाग: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का बदरीनाथ धाम से पहुंचने पर नंदप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं और पार्टी संगठन के पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं में जोश भर गई। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलजुल कर उत्तराखंड राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे हैं। विधानसभा अध्यक्ष का नंदप्रयाग में दोपहर करीब बारह बजे तक पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन वे प्रस्तावित कार्यक्रम से करीब पांच घंटे देरी से यानि शाम पांच बजे यहां पहुंची।

बावजूद इसके उत्साहित मोर्चे की महिला कार्यकर्ता और संगठन के पदा​धिकारी अध्यक्ष की आगवानी के लिए नंदप्रयाग में डटे रहे। शाम पांच बजे भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती हैं। भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भूमिका तय होती है। उन्होंने सरकार की जन उपयोगी योजनाएं भी गिनाई। इस दौरान नगर पालिका परिसर में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष और मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष नंदी राणा ,महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष शशि सेमवाल, मीडिया प्रभारी सरोज कुंवर, प्रदेश कार्यकारिणी समिति की पूर्व सदस्य गणेशी नेगी, जिला महामंत्री ज्योति मैठाणी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कमला रावत, मंडल महामंत्री पूजा,

भाजपा मेन बॉडी के मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तोपाल, मीडिया मंडल प्रभारी शशांक राणा, युवा मोर्चा प्रभारी पंकज सजवाण, वरिष्ठ कार्यकर्ता शक्ति केंद्र संयोजक कैप्टेन रावत जी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!