सख्ती: दिखने लगा बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की सख्ती का असर–

by | Jun 9, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पैसे लेकर बदरीनाथ धाम के दर्शन कराने वाला कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, मोटी रकम रख दी थी जेब में, सीसीटीवी पर पकड़ा गया–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की सख्ती का असर दिखने लगा है। मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों से पैसे लेकर बदरीनाथ भगवान के दर्शन कराने वाले कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है।

मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। हुआ यूं कि मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी जब कार्यालय में बैठे हुए थे तो उन्होंने मंदिर समिति के स्वच्छकवीरु लाल को कुछ तीर्थयात्रियों के साथ पैसों का लेन देन करते देखा। उन्होंने बीरू और यात्रियों को कार्यालय में बुलाया। अवर अभियंता गिरीश रावत उन्हें कार्यालय में लाए।

पैसों के लेन-देन के बारे में जब यात्रियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनसे श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कराने के लिए 7000 रुपये नगद लिए गए। जिस पर वीरु ने उन पर लगाए आरोपों को गलत बताया। लेकिन प्रभारी अधिकारी के सख्ती दिखाने पर वीरु ने यात्रियों से ली 7000 रुपये की धनराशि टीम के सदस्य राजीव भौंडेकर को वापस लौटा दी। तीर्थयात्रियों ने पूरी घटना की शिकायत भी लिखित रुप से मंदिर समिति को दी।

इस घटना के बाद पूना महाराष्ट्र निवासी सुनील अग्रवाल ने भी लिखित रूप से प्रभारी अधिकारी को ऐसी ही घटना की लिखित जानकारी दी। घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने सफाई हेड वीरु लाल पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

Latest News

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...
error: Content is protected !!