चमोली: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25000 रुपये का इनामी बदमाश–

by | Jun 14, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली पुलिस को मिली बढ़ी कामयाबी, पुलिस अधीक्षक ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस लगातार अपराध से जुडे़ मामलों में संलिप्त लोगों की धर पकड़ में लगी हुई है। इसी क्रम में पोखरी थाना पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी अ​भियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्रडोबाल इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देंगे। चमोली पुलिस की ओर से जनपद में बाहरी लोगों के सत्यापन से लेकर नशा, महिला हिंसा व अन्य अपराध के मामलों में बेहद सख्ती बरत रही है।

पुलिस अधीक्षक की प्रेस कांफ्रेंस सुबह साढे़ 11 बजे से आयोजित होगी। इसी के बाद 25000 रुपये के इनामी अ​भियुक्त के मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।

error: Content is protected !!