कमीशन का खेल: पहले पांच प्रतिशत कमीशन दो, फिर मिलेगा ठेका–

by | Jun 19, 2023 | चमोली, भ्रष्टाचार | 0 comments

लोक निर्माण विभाग के इस जेई का ठेकेदारों को मिला फरमान, संज्ञान लें जिला प्रशासन–

गोपेश्वर: लोक निर्माण विभाग में कमीशन का खेल कोई नई बात नहीं है। अ​धिकारियों ने कुर्सी के ठीक पीछे चस्पा किया है चंदा मांगकर शर्मिंदा न करें, और कमीशन का खेल करोड़ों में चल रहा है। यह सबकुछ हो रहा है लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर में।

यहां ईई से लेकर जेई तक कमीशन के दलदल में ऐसे फंसे हैं, कि कार्यों की गुणवत्ता इनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत का कहना है कि जेई धनीराम साफ तौर पर कह रहे हैं कि पहले पांच प्रतिशत कमीशन लाओ और सड़क के ठेके ले जाओ। ये सड़क के ठेके भी करोड़ों में हैं, साफ है कि कमीशन भी लाखों, करोड़ों में होगा।

ठेकेदार संघ ने इस संबंध में जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग उठाई है। कहा गया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर में कमीशन का खुला खेल चल रहा है। जेई, एई कमीशन के नाम पर दुकानदारी चला रहे हैं। ऐसे में कैसे सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी।

कई अन्य ठेकेदारों ने भी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जेई धनीराम की ओर से टेंडर आमंत्रण से पहले कमीशन की डिमांड की जा रही है। ऐसे अ​धिकारियों को जिले में रहने का काेई अ​धिकार नहीं है। यह जनता का पैसा है।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!