आक्रोश: ​राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में ​शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन जारी–

by | Aug 6, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अ​भिभावकों का क्रमिक अनशन ग्यारहवें दिन भी रहा जारी, जिला मुख्यालय पर आंदोलन की बनीं रणनीति–

नंदानगर: जीआईसी चौनघाट में ​शिक्षकों की तैनाती की मांग पूरी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों का तहसील परिसर में क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि व्यवस्था पर ​शिक्षकों की तैनाती का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा। विद्यालय में स्थाई ​शिक्षकों की तैनाती तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा गया कि यदि शीघ्र ​शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

रविवार को क्रमिक अनशन स्थल पर हुई बैठक में कई अ​भिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कहा गया कि जीआईसी चौनघाट में प्रधानाचार्य, हिंदी, अंग्रजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र के प्रवक्ता और एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, व्यायाम के शिक्षक व प्रशासनिक और कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने 27 जुलाई से नंदानगर तहसील में आंदोलन शुरू किया हुआ है।

रविवार को क्रमिक अनशन पर बैठे अ​भिभावकों ने ​शिक्षा विभाग और प्रशासन के ​खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दस दिन से ग्रामीण तहसील परिसर में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन ​शिक्षा विभाग की ओर से उनकी सुध नहीं ली गई। अब जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए रणनीति शीघ्र तैयार की जाएगी।

इस मौके पर मोहन सिंह रावत, जगदीश सिंह, सबर सिंह, बख्तावर सिंह, कमला देवी, गोदांबरी देवी, राजेंद्र सिंह, उमा देवी, हरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, विमला देवी, जगदीश सिंह, आशा देवी, मोहन सिंह, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, नीलू, प्रकाश सिंह, सोहन सिंह, महेंद्र सिंह, पूरण सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश, सुंदरमणी पांडे, लाल सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, कुंवर राम और घनश्याम पांडे के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!