31 अगस्त को कुरूड़ मंदिर से कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा, पढ़ें इन पड़ावों से होते हुए कैलाश पहुंचेगी मां नंदा–

by | Aug 19, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

चमोली। इसी माह के अंत में संपूर्ण चमोली जनपद नंदामयी हो जाएगा। मां नंदा की जगह-जगह छंतोली ओर डोली अपने भक्तों को दर्शन देंगी। मां नंदा की लोकजात यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सिद्घपीठ कुरूड़ मंदिर से मां नंदा की डोली 31 अगस्त को कैलाश के लिए विदा होगी। मां नंदा के यात्रा का खाका भी तैयार हो गया है। यात्रा समिति के अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, संरक्षक सुखवीर सिंह रौतेला और सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दशोली की मां नंदा की डोली 31 अगस्त को मंदिर परिसर से कैलाश के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए फरखेत गांव पहुंचेगी। यहां देवी की विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। इसके बाद डोली बिजार, जाखणी, कमेड़ा, गंडासू, तेफना, नंदप्रयाग, राजबगठी, पाणीगैर, बैरासकुंड, दाण मंदिर, पगना, ल्वाणी गांव से होते हुए 13 सितंबर को रामणी गांव पहुंचेगी। यहां बालपाटा बुग्याल में स्थित नंदा मंदिर में नंदा सप्तमी की पूजा संपन्न होगी। मंदिर समिति ने लोकजात में शामिल होने वाले सभी देवी भक्तों को कोरोना संक्रमण के तहत घोषित कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा है। यात्रा के दौरान डोली के साथ मात्र 10 देवी भक्त ही शामिल होंगे। निर्णय लिया गया कि जिस भी गांव में मां नंदा की डोली प्रवेश करेगी, उस गांव के रास्तों के रख रखाव और साफ सफाई का जिम्मा भी संबंधित गांव का होगा। मंदिर समिति ने जिला प्रशासन से भी आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, पुलिया की मरम्मत की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...

सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिला स्थान, श्रद्धालुओं में खुशी–

मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...

चमोली: ​घिंघराण में आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़–

चालक और गैस वितरक सुर​क्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...

जय हिंद: चमोली जनपद में एक ही गांव के छह युवाओं का अग्निवीरजीडी में चयन, गांव में खुशी की लहर–

नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
error: Content is protected !!