पोखरी- ऊपर से चट्टान, नीचे से खाई, इस सड़क पर सफर करना यानि जान जोखिम में डालना- 

गोपेश्वर। बीते दिनों हुई बारिश से पोखरी-हापला सड़क कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। सड़क जिस स्थान पर क्षतिग्रस्त है, वहां ऊपर से चट्टान तो दूसरी ओर खाई है, जिससे ग्रामीण छोटे वाहनों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्र में रसोई गैस का छोटा ट्रक भी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण एक गैस सिलेंडर को भरवाने के लिए छह किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं।

पोखरी-हापला और गोपेश्वर-हापला सड़कें पिछले दो सालों से बदहाल पड़ी हुई हैं। गोपेश्वर-हापला सड़क बामनाथ चट्टान पर करीब पांच मीटर तक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे यहां छोटे वाहन भी मुश्किल से आ जा पा रहे हैं। वहीं, पोखरी-हापला सड़क हापला से पांच किलोमीटर पहले धौड़ा-किमोठा में बीते वर्ष बरसात के समय से क्षतिग्रस्त है। रोड़वेज की बस भी हापला जाने क बजाय चांदनीखाल तक ही सेवा दे पा रही है। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इन्हीं क्षतिग्रस्त सड़कों से आवाजाही कर रहे हैं। गुड़म गांव के प्रधान सज्जन सिंह, प्रधान संजय सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रेम सिंह और मीना देवी का कहना है कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वाहन चालक दर्शन लाल, विक्रम सिंह और पप्पू का कहना है कि जान जोखिम में डालकर वाहनों की आवाजाही कर रहे हैं। बीते वर्ष जिलाधिकारी ने भी सड़क का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जल्द सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी है। बता दें कि यह सड़क बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के ‌ब्लॉक के गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि विधायक की ओर से सड़क की दशा सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। बलवंत सिंह राणा का कहना है कि पोखरी से हापला और गोपेश्वर से हापला तक जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!