आस्था: 18 साल बाद बदरीनाथ के दर्शनों को जाएगी कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी–

by | Sep 3, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

गांव में रविवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, मां राजराजेश्वरी के दर्शनों को दूर-दराज से पहुंचे भक्तगण–

पोखरी: कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी 18 साल बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को जाएगी। रविवार को वैदिक मंत्रोचच्चारण के साथ माता की डोली और देव निशान मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाए गए। इस दौरान गांव का माहौल भ​क्तिमय हो गया। जय मां राजराजेश्वरी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तगणों ने माता की डोली का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। कई युवाओं ने अपनी आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी की दिवारा यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया है। माता की यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को डोली गांव से बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ देवी की डोली को गर्भगृह से लाकर परिसर में स्थापित किया गया। सोमवार को देवी की डोली बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम बमोथ गांव में होगा।

विभिन्न पड़ावों से होते हुए 10 सितंबर को डोली बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 20 को डोली वापस गांव में आएगी और मंदिर में हवन और पूजा अर्चना के बाद 22 सितंबर को देवी अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएगी। इस देवरा यात्रा में क्षेत्र के कई गांव के भक्त शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मंदिर समिति के कोध्यक्ष देवेंद्र रावत, मुख्य पुजारी शिव प्रसाद खाली सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!