आंदोलन: अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में छात्रों का आंदोलन चार दिन से जारी, नहीं पहुंची मे​डिकल टीम–

by | Sep 5, 2023 | आंदोलन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं महाविद्यज्ञलय परिसर में कर रहे आंदोलन, पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई–

अगस्त्यमुनि: अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रों का अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। मंगलवार को भी आंदोलनरत छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में जुटे रहे। आश्चर्य की बात यह है कि चार दिन बाद भी मेडिकल की टीम आंदोलनस्थल पर नहीं पहुंची है।

महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी व एनएसयूआई के छात्र अलग-अलग तंबू तानकर बैठे थे। शनिवार को आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत से मिलने रुद्रप्रयाग गये और वहां मंत्री के मौखिक आश्वासन पर एबीवीपी के छात्रों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

लेकिन महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई के छात्र अनशन पर डटे हुए हैं। उनका आरोप है कि मंत्री के दो साल पूर्व महाविद्यालय में आए थे। तब भी उनके सामने यही मांगे रखी गई थी और उन्होंने आश्वासन दिया था, मगर वह अभी तक पूरा नहीं हुआ। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव तनुज पुरोहित ने बताया कि इसलिए उन्हें मंत्री के मौखिक आश्वासन पर कोई भरोसा नहीं है। हाँ! जब तक लिखित में कोई कागज या शासनादेश नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभी एनएसयूआई के छात्र नेता प्रमोद भलवाण अनशन पर बैठे हैं। चार दिन बीत चुके हैं मगर अभी तक उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कोई टीम नहीं आई है।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!