दुखद: दादी की गोद में बैठी चार साल की बच्ची को छीनकर ले गया गुलदार–

by | Sep 5, 2023 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

​खिर्सू के ढिकाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल, चौरास क्षेत्र में भी दिखा गुलदार, लोगों ने कहा गुलदार को मारने का आदेश हो जारी, तभी उठाएंगे बच्ची का शव–

श्रीनगर: नगर क्षेत्र से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर ​खिर्सू विकास खंड के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने आंगन में दादी की गोद में बैठी चार साल की बच्ची को छीनकर उसे अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ढिकाल गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। मौके पर एसडीएम नुपूर वर्मा और कोतवाल रवि सैनी भी पहुंचे हैं।

पीडित ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घो​षित करने और उसे मारने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांग के अनुरूप आदेश होने के बाद ही बच्ची का शव उठाने का निर्णय लिया है।परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चार साल की बच्ची के मां-पित और दादा सामान खरीदने के लिए श्रीनगर बाजार गए हुए थे। दादी नन्हीं बच्ची की देखभाल कर रही थी।

कि अचानक घात लगाकर आए गुलदार ने बच्ची को दादी की गोद से छीन लिया। दादी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को भागते हुए देखा। कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर तीन शावक दिखे थे। मंगलवार को श्रीनगर के चौरास क्षेत्र में भी लोगों ने गुलदार को देखा।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!