​टीएचडीसी के निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने किया विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण–

by | Sep 5, 2023 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

परियोजना निर्माण में जुटे अ​धिकारी-कर्मचारियों की पीठ थप​थपाई, कार्य पर संतोष जताया, कहा-उम्मीद है तय समय सीमा पर पूर्ण हो जाएगी परियोजना–

पीपलकोटी: अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के वि​भिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना के विशेष कार्या​धिकारी आरएन सिंह और महाप्रबंधक अजय वर्मा ने उन्हें पावर हाउस, टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) और मुख्य बांध स्थल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। अपने दो दिवसीय दौरे पर पीपलकोटी पहुंचे निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कठिन भौगोलिक परि​स्थितियों में भी सभी अ​धिकारी व कर्मचारी पूरी मेहनत और ऊर्जा से परियोजना कार्य में लगे हुए हैं। परियोजना निर्माण की अभी तक की प्रगति पर उन्होंने संतोष जताया।

निदेशक ने परियोजना के वरिष्ठ अ​धिकारियों व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनि​धियों के साथ परियोजना निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। विशेष कार्य अधिकारी परियोजना आरएन सिंह ने निदेशक का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि आपके आगमन से हम सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि टीएचडीसीआईएल मं ज्वाइन करने से पहले उनका इस निगम से कोई विशेष संपर्क नहीं था, मगर इस निगम को एक निदेशक के रूप में ज्वाइन करने के बाद उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वह यहां नए हैं।

उन्होंने कहा कि वह मूल रूप से हिमाचल राज्य के रहने वाले हैं, इसलिए वे पहाड़ी क्षेत्र के कठिनाइयों और चुनौतियों को समझते हैं। उन्होंने कहा मैंने परियोजना के कार्य स्थलों का निरीक्षण किया है। कठिन परिस्थितियों में भी परियोजना के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे ऊर्जा और मेहनत से परियोजना के निर्माण में लगे हैं।

विपरीत परिस्थितियों में परियोजना के अब तक की प्रगति पर संतु​ष्टि जताते हुए उन्होंने कहा लक्ष्य चुनौती पूर्ण है मगर मुझे उम्मीद है कि अगर इसी रफ्तार से कम चलता रहा तो हम ऊर्जा मंत्रालय और हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा तय की गई समय सीमा पर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तकनीकी निदेशक के रूप में वे हर तरह का सहयोग देंगे।

इस मौके पर परियोजना के विभागाध्यक्ष एसबी प्रसाद (एचआर व ए), केपी सिंह (पावर हाउस व टीबीएम), प्रेम सिह रावत (डैम), अजय कुमार (ई व सी), जन संपर्क विभाग के उप प्रबंधक वाईएस चौहान, अविनाश कुमार (कार्यपालक प्र​शिक्षु) आदि मौजूद रहे।

Latest News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
error: Content is protected !!