पांडुकेश्वर। स्थानीय लोगों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर बदरीनाथ धाम कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक लिया है। पांडुकेश्वर में हाईवे पर पूरी तरह से बैरिकेटिंग की गई है। करीब 200 पुलिस जवान यहां तैनात किए गए हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ जा रहे थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति पूर्व में ही जिला प्रशासन से ली गई थी। लेकिन पांडुकेश्वर से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। संपूर्ण देश में तीर्थाटन, पर्यटन आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटक हेमकुंड साहिब तक के दर्शन कर लौट गए हैं, लेकिन चारधाम यात्रा अभी भी बंद है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार का जनता से अब कोई लेना-देना नहीं रह गया है। सरकार अपने में ही खोई हुई है। जनता बिजली, पानी सहित विभिन्न करों के बोझ तले दब रही है। बदरीनाथ की यात्रा संचालित नहीं है, फिर से लोगों को बिजली और पानी के बिल भरने पड़ रहे हैं। यात्रा पड़ाव से लेकर धाम तक लोगों का पूछने वाला कोई नहीं है। बदरीनाथ धाम में भी आज स्थानीय लोग बदरीनाथ के दर्शनों और यात्रा संचालन की मांग पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोका, झड़प–
by laxmi Purohit | Aug 20, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...
जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...
नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे-- गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई...
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...
इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...
कलश साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

