बदरीनाथ पहुंची टिहरी की मां राजराजेश्वरी और श्री हूणीया देवता की डोली, तीर्थयात्रियों ने की पुष्पवर्षा–

by | Sep 6, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

माता की डोली ने किया बदरीनाथ धाम के दर्शन, परिक्रमा भी की, तीर्थयात्रियों में रहा डोली को देखने का उत्साह–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में इन बार वि​भिन्न जगहों के आराध्य देवता भगवान बदरीनाथ की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को धाम में नई टिहरी के जलेठा गांव की मां राज राजेश्वरी की डोली और दोणी मेगाधार के श्री हूणीया देवता की डोली का अद्भुत मिलन हुआ। दोनो देव डोलियों ने ढोल दमाऊं की थाप पर कई देर तक धाम में नृत्य किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। तीर्थयात्रियों ने देव डोलियों पर पुष्पवर्षा की।

इधर, चमोली के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी की डोली विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए कालेश्वर पहुंच गई है। बुधवार को देवी की डोली चमोली बाजार पहुंचेगी। मंगलवार को नई टिहरी के जलेठा गांव की मां राज राजेश्वर की डोली अपने भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची। डोली ने यहां अलकनंदा में पवित्र स्नान किया और भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

इसी दौरान ग्राम दोणी मेगाधार पट्टी ग्यारह गांव के श्री हूणीया देवता की डोली भी धाम में पहुंची। ढोल दमाऊं की थाप पर देव डोलियों ने कुछ देर तक बदरीनाथ सिंहद्वार के सम्मुख नृत्य किया। कुमेड़ा गांव की मां राज राजेश्वरी की डोली भी बदरीनाथ यात्रा के लिए विभिन्न पड़ावों से होते हुए कालेश्वर पहुंच गई है। माता की डोली ने उमा मंदिर में भी मां उमा से भेंट की। इस दौरान डोली संगम स्नान, कर्णमंदिर, हनुमान मंदिर में भी गई।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!