हक की लड़ाई: रंग लाया अ​भिभावकों का आंदोलन, जीआईसी चौनघाट में हुई ​शिक्षकों की तैनाती–

by | Sep 7, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

एक लिपिक ने भी दी अपनी ज्वाइनिंग, अभी भी कई ​विषयों में ​शिक्षकों के पद खाली, ग्रामीणों ने कहा जारी रहेगा संघर्ष–

नंदप्रयाग: पिछले जुलाई माह में अ​भिभावकों ने राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में ​शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए आंदोलन किया था, इसका सुखद परिणाम यह रहा कि विद्यालय में दो ​शिक्षकों ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है और एक लिपिक का भी यहां स्थानांतरण हुआ है। अ​भिभावकों ने कहा कि अभी कई विषयों में ​शिक्षकों की तैनाती होनी बाकी है। प्रधानाचार्य की तैनाती भी नहीं हुई है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

पीटीए अध्यक्ष मकर सिंह नेगी, रामणी के ग्राम प्रधान सूरज पंवार, एसएमसी अध्यक्ष सोहन सिंह, प्रताप सिंह, भवान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने बताया कि जीआईसी चौनघाट में 400 के करीब छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन ​शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन में व्यवधान पैदा हो रहा है। जीआईसी में प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता के हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला व व्यायाम के शिक्षक तथा प्रशासनिक व कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं।

शिक्षकों की तैनाती के लिए बीते जुलाई माह में अभिभावकों ने तहसील परिसर में अनि​श्चितकालीन धरना शुरू किया था। साथ ही मांग पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी थी। जिसका परिणाम यह रहा कि विद्यालय में एलटी सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षक की तैनाती हो गई है, जबकि लिपिक पद पर भी एक कर्मचारी ने अपनी ज्वाइनिंग दी है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!