बारिश की फुहारों के साथ विदा हुई मां नंदा, ध्या​णियों ने नम आंखों से दी विदाई–

by | Sep 9, 2023 | आस्था | 0 comments

मां नंदा की डोलियों ने कैलाश के लिए किया प्रस्थान, जय मां नंदा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा कुरुड़

नंदानगर: मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से शनिवार को मां नंदा की दोनों डोलियों ने ढोल दमाऊं के साथ कैलाश के लिए प्रस्थान कर दिया ह। बधाण की मां नंदा की डोली रात्रि विश्राम के लिए चरबंग गांव और दशोली की डोली चरबंग गांव सकुशल पहुंच गई हैं। इस दौरान मां नंदा के जयकारों से भक्तों ने सिद्धपीठ को गुंजायमान कर दिया।

शनिवार को सैकड़ों भक्तगण कुरुड़ नंदा देवी मंदिर में पहुंचे थे। इस दौरान बारिश लगी हुई थी, बारिश के बीच ही भक्तों ने मां नंदा की कैलाश यात्रा को शुरू किया। मंदिर में शनिवार को तड़के से ही देव डोलियों की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। डोलियों पर वेद मंत्रों से शक्ति चढ़ाई गई। वि​भिन्न पूजाओं के बाद शाम चार बजे सैकड़ों भक्तों के साथ मां नंदा की डोलियाें ने कैलाश के लिए प्रस्थान किया।

भक्तों के जय मां नंदा के जयघोष से संपूर्ण नंदानगरी गूंजायमान हो उठी। कुरुड़ पुल पर दोनों डोलियों ने विदा ली और बधाण की डोली चरबंग गांव और दशोली की डोली कुमजुग गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिलाओं ने चौफुला, झुमेला और जागर गाए।

थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, नरेश प्रसाद गौड़, व्यवसायी दौलत सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष रेखा गौड़, तेजवीर कंडेरी, राकेश गौड़, मयंक, प्रकाश गौड़, सत्यप्रसाद के साथ कई भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, कुरुड़ गांव में चल रहा तीन दिवसीय नंदालोकजात मेला भी संपन्न हो गया है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!