चमोली: झमाझम बारिश से पारा गिरा, चोटियों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी–

by | Sep 10, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

सुहावना हुआ मौसम, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मोटर मार्ग पड़े ध्वस्त, बुग्यालों में लौटी रौनक–

चमोली: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। पारा दो दिन में ही तकरीबन दस डिग्री तक गिर गया है। चमोली जनपद की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम की समीप की चोटियों पर भी बर्फ जम गई है।

इधर, बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग के समीप कमेड़ा और पागल नाला में अवरुद्ध हो गया है। यहां करीब 200 वाहन हाईवे के दोनों ओर से फंसे हुए हैं। जनपद के पर्यटन स्थल वेदनी बुग्याल, ऑली बुग्याल, रूपकुंड, बगुवाबासा, ज्यूंरागली, पातरनचौं​णियां, कैलवा विनायक सहित हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, काली माटी और नीती व माणा घाटी की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में अचानक ठंडक आ गई है। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने बताया कि बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे पर कीचड़ की ​स्थिति उत्पन्न हो गई है। मायापुर, गडोरा और पीपलकोटी में हाईवे पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है।

काश्तकार हुए मायूस- तीन दिनों से हो रही बारिश से खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। धान, मंडुवा व अन्य दाल की फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, अब बारिश होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। धान की कटाई व मंडाई में भी दिक्कतें आ रही हैं।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!