जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

by | Sep 16, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने की व्यवस्था–

नंदानगर (चमोली)। मां नंदा की बड़ी जात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कनोल गांव के ग्रामीणों ने अतिथि देवो भव की मिसाल पेश की है। नंदाक पट्टी का अति दूरस्थ और सीमित संसाधनों वाले गांव में ग्रामीणों ने नंदाभक्तों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए। सोमवार रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

ग्रामीणों ने बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, पानी और ठहरने की व्यवस्था की। स्थानीय पकवान बनाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण रातभर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कई परिवारों ने अपने घरों में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की, जबकि भोजन और पानी की भी सामूहिक रूप से व्यवस्था की गई। जात में शामिल शिवराज सिंह फरस्वाण, बिंदु नेगी, राजेश्वरी देवी और कल्पना का कहना है कि कनोल गांव भक्तों का ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक आतिथ्य सत्कार किया।

कठिन पैदल यात्रा कर गांव पहुंचे नंदाभक्तों ने ग्रामीणों के आत्मीय व्यवहार और सेवा भाव की जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ गांव में सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीणों का आतिथ्य मन को छू लेने वाला है। ग्रामीणों ने कहा कि मां नंदा की जात में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!