आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

by | Sep 16, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल–

नंदानगर (चमोली), 16 सितंबर 2026: मां नंदा का 12 साल बाद आज बुधवार को वाण गांव में धर्मभाई लाटू से मिलन होगा। इसके लिए मांं नंदा की डोली कनोल गांव पहुंची है। आज भव्य और दिव्य मां नंदा की बड़ी जात सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ वाण गांव पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कनोल और वाण पहुंच चुके हैं।

हिमालय की तलहटी में बसे नंदाक क्षेत्र के अंतिम गांव कनोल में मां नंदा के जागर और लोकगीत गूंज रहे हैं। मानों पूरी नंदाक पट्टी नंदामयी हो गई हो।

मंगलवार को कनोल गांव में दशोली की मां नंदा डोली, बंड क्षेत्र की नंदा डोली, ल्वाणी की ज्वाल्पा देवी की डोली, बंड भूमियाल और गेदाणु देवता सहित विभिन्न देव डोलियों और छंतोलियों की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने समोंण भेंट कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। कनोल में अब तक 40 से अधिक छंतोलियों समेत सैकड़ों देव निशान और हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

दिनभर झोड़ा, चांचरी, जागर और मां नंदा के जयकारों से कनोल गांव गूंजता रहा। पारंपरिक परिधानों में ग्रामीणों ने लोकनृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। देव डोलियों के साथ पहुंचे लोगों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और कटार भेंट कर अपनी धार्मिक परंपराओं का परिचय भी दिया।

बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती बताते हैं कि वे 1987, 2000 और 2014 की मां नंदा की जात में होमकुंड जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी जात में उमड़ी आस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ अभूतपूर्व है। यह मां नंदा की कृपा और लोगों के निस्वार्थ सेवा भाव का परिणाम है।

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) हरेंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, पुजारी मुंशी चंद्र गौड़, ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, सजेंद्र कठैत, संदीप पंवार, विनोद फरस्वाण, भगवती मैंदोली, लक्ष्मण सिंह नेगी, दिनेश गौड़, प्रकाश गौड़, उमेश गौड़, नवीन गौड़, प्रवीण गौड़, बंड डोली के अध्यक्ष अशोक गौड़, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, अतुल शाहभगवती प्रसाद मैंदोली, हीरा सिंह और महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ चल रहे हैं।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!