जय मां नंदा: बंड क्षेत्र की मां नंदा पहुंची बटुला गांव, भक्तों ने की पुष्पवर्षा–

by | Sep 10, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

विभिन्न पड़ावों में दिए माता की डोली ने भक्तों को दर्शन, बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ नंदाभक्तों का उत्साह–

पीपलकोटी/नंदानगर: मां नंदा के भक्तों का उत्साह बारिश में भी कम नहीं हुआ है। बारिश की फुहारों के बीच मां नंदा कैलाश जाने के लिए आगे बढ़ रही है। विभिन्न यात्रा पड़ावों में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बंड क्षेत्र के गांवों में जय मां नंदा के जयघोष दिनभर गूंजते रहे।

रात्रि प्रवास के लिए मां नंदा की डोली बटुला गांव पहुंच गई है। सुबह बिरही में होटल व्यवसायी तारेंद्र दत्त थपलियाल के घर पर मां नंदा की डोली की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। पुजारी मोतीराम गौड़, राजेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद, दिनेश, तोताराम, अशोक, कमलेश गौड़ ने मां नंदा की विभिन्न पूजाएं संपन्न कराई। भक्तों ने माता को अर्घ्य लगाकर पूजा-अर्चना की।

गांव-गांव में ध्याणियों ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मुंगरी (मक्का), चावल आदि सामग्री भेंट की। इस मौके पर उमेश हटवाल, प्रदीप नेगी, दीपक पंत, अजय, रोविन पंवार, संजय नेगी, दिनेश, अंकित, सूरज, सावन, पारस, सौरभ आदि मौजूद रहे। इधर, दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां भी विभिन्न गांवों से होते हुए दशोली की डोली नारंगी गांव और बधाण की डोली मथकोट गांव पहुंच गई है।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!