चमोली: अचानक कार के ऊपर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे बीडीओ और अन्य ब्लॉक कर्मचारी–

by | Sep 11, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

कर्मचारियों को आई मामूली चोटें, हाईवे पर लगा रहा आधा घंटे तक जाम, बड़ी दुघटना होने से बची–

नारायणबगड़: सोमवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ नलगांव के समीप वहां से गुजर रही कार के ऊपर से अचानक चट्टान से बोल्डर छिटकर आ गए। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में नारायणबगड़ के खंड विकास अ​धिकारी समेत ब्लॉक के चार अन्य कर्मचारी सवार थे, वे बालबाल बच निकले। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

सोमवार को सुबह नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अन्य ब्लॉक कर्मचारी एबीडीओ बीरेंद्र असवाल, रमेश चंद्र अमोली, एबीडीओ सहकारिता चन्द्रमणि बरमोला के साथ कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ जा रहे थे।

नलगांव से तकरीबन तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से बोल्डर वहां से गुजर रही कार के ऊपर से गिर गए। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बोल्डर कार के इधर-उधर से गिरे, जिससे ब्लॉक अ​धिकारी व कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। बोल्डर गिरने से हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां करीब आधा घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।

इन दिनों बारिश से कई जगहों पर हाईवे बेहद खतरनाक ​स्थिति में है। चट्टानी हिस्से में कई बोल्डर हाईवे के ठीक ऊपर से अटके हुए हैं, जिससे कभी भी वे हाईवे पर आ सकते हैं। सीमा सड़क संगठन के अ​धिकारियों को हाईवे का सर्वेक्षण कार्य कर बोल्डरों का निस्तारण करना चाहिए।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!