देवयात्रा: कुमेड़ा गांव की आराध्य मां राजराजेश्वरी इंद्रामति की डोली ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Sep 11, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

भगवान बदरीनाथ से मिलने को आतुर दिखी मां राजराजेश्वरी की डोली, भक्तों को पीछे छोड़कर पहुंची बदरीविशाल के दरवार–

गोपेश्वर: ठीक 28 साल बाद कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामति ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। भगवान बदरीनाथ से मिलने को मां राजराजेश्वरी इतनी आतुर दिखी कि भक्तों को पीछे छोड़कर डोली सीधे मंदिर के परिक्रमा स्थल में पहुंच गई। मां की डोली का छत्र सीधे भगवान के दरबार में जा पहुंचा। यहां करीब पंद्रह मिनट तक देवताओं की आपस में मंत्रणा हुई।

हजारों की संख्या में धाम में पहुंचे तीर्थयात्री और स्थानीय भक्तगण देवताओं के इस मधुर मिलन के साक्षी बनें। ऐसा लग रहा था, मानों भगवान बदरीनाथ मां राजराजेश्वरी से कुशलक्षेम पूछ रहे हों। कई भक्तगण इस मधुर मिलन पर भावुक हो उठे। मंदिर परिसर में जय बदरीविशाल और राजराजेश्वरी के जयकाये गूंज उठे। बाद में माता की डाेली ने मंदिर परिसर में ढोल दमाऊं की थाप पर अदभुत नृत्य किया।

यात्रा में शामिल डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा के साथ बदरीनाथ धाम में पहुंचने पर धन्य हो गया हूं। धाम का सुहावना मौसम मन और म​ष्तिष्क को सुकून पहुंचा रहा था। मां राजराजेश्वरी इंद्रामति की डोली ने मंदिर परिसर में ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। भक्तगण भी अपने को रोक नहीं पाए और डोली के साथ ​थिरकने लगे। इन अद्भुत क्षणों को भक्तगणों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया।

इस मौके पर मंदिर समिति कुमेड़ा के अध्यक्ष गुलाब सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रधान चंद्रमोहन नेगी, मुख्य पुजारी शिव प्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, भगवती रावत, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, प्रमोद रावत, मनीष रावत, बुद्धि सिंह नेगी, रवि रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!