चमोली: चंडीगढ़ से पहुंच रही चमोली जनपद में अवैध शराब की खैफ, पुलिस ने पकड़ी पेटियां, दो गिरफ्तार–

by | Sep 13, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अवैध शराब के ​खिलाफ चमोली पुलिस ने चलाया अ​भियान, सघन चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े शराब तस्कर–

चमोली: पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने जनपद में नशे की प्रवृति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सतर्क दृ​ष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में मंगलवार को कोतवाली चमोली व एसओजी चमोली टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान समय करीब पौने नौ बजे दो व्यक्तियों नीरज पुत्र यादराम सैनी निवासी ग्राम शेखपुरा थाना मंडावर तहसील व जिला बिजनौर और अक्षय कुमार पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम कमगारपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को वाहन संख्या UK 19 C -1081 में लाई जा रही सात पेटी अवैध शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली चमोली में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल बनवीर सिंह, रविंद्र कुमार, विमल सिंह, आशुतोष तिवारी और रविकांत आर्य मौजूद रहे।

इधर, शराब कारोबारी तारेंद्र दत्त थपलियाल ने बताया कि चमोली जनपद में लगातार चंडीगढ़ की शराब पहुंच रही है। बिना जांच परख के सब्जी के ट्रक व अन्य वाहनों से क्षेत्र में शराब की खैफ पहुंच रही है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के शराब कारोबारी करोड़ों का राजस्व जमा कर अंग्रेजी शराब की दुकानों का संचालन कर रहे हैं, वहीं चंडीगढ़ ब्रांड सस्ती कीमत में अवैध रुप से बिक रही है। लिहाजा इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पूर्व में भी कई बार चंडीगढ़ ब्रांड की शराब जनपद में पहुंच चुकी है। स्वयं पकड़ में आए दोनों अ​भियुक्तों ने यह बात कबूल की है।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!