चमोली: गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर देवलधार ग्वाड़ में बना तालाब, हाईवे का पता ही नहीं–

by | Sep 14, 2023 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

मु​श्किल से हो रही वाहनों की आवाजाही, रपट रहे दोपहिया वाहन, एनएच के अ​धिकारियों ने किया दो दिन में हाईवे सुधारीकरण का दावा–

गोपेश्वर: मंडल घाटी में यातायात का एक मात्र साधन चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे वर्तमान में खतरनाक ​स्थिति में है। देवलधारग्वाड़ के पास तो हाईवे तालाब में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो तीन महिनों से ​स्थिति खतरनाक बनीं हुई है। यहां पर कई वाहन रपट गए हैं। केदारनाथ के दर्शन कर तीर्थयात्री हिचकौलेे खाकर बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों के वाहन भी मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं। देवलधार के पास हाईवे पर डामर उखड़ गया है और यहां बरसाती पानी से तालाब बन गया है। हाईवे पर कई जगहों पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। देवलधारग्वाड़ की पल्लवी ने हमें हाईवे की बदहाल ​स्थिति की फोटोग्राफ और वीडियो भेजी हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि वाहनों की आवाजाही खतरे के बीच हो रही है।

उन्होंने शीघ्र हाईवे का सुधारीकरण कार्य करने की मांग की है। कहा गया कि जिला मुख्यालय के सबसे निकट के हाईवे की यह ​स्थिति है तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जब हाईवे के बारे में एनएच के अ​​धिशासी अ​भियंता निर्भय सिंंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देवलधार में हाईवे का सुधारीकरण कार्य दो दिन के भीतर शुरू किया जा रहा है। जल्द ही यहां हाईवे की ​स्थिति को सुधार लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!