मांग: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभासदों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात–

by | Sep 22, 2023 | आपदा, देहरादून | 0 comments

अतिवृ​ष्टि से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए मांगा राहत पैकेज, कहा, आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त–

देहरादून: कोटद्वार के पार्षदों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार की आपदा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राहत पैकेज की मांग की।

शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार नगर निगम के पार्षद गणों के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंची। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की पूरे उत्तराखंड में विगत माह अनेक जनपदों में लगातार हुई अतिवृष्टि, बादल फटने, नदी-नालों के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने, शहरी क्षेत्रों में बड़े भू-भागों में जल भराव के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित जनपदों में पौड़ी भी शामिल है। पौड़ी जनपद में स्थित विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के कारण जान-माल की भारी क्षति हुई है।उन्होंने बताया की कोटद्वार में विभागवार क्षतिग्रस्त सार्वजनिक, विभागीय परिसम्पतियों का आंकलन कुल रु 69 करोड़ 45 लाख लगाया है ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उपजिलाधिकारी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर कोटद्वार की जनता हेतु अविलम्ब राहत प्रदान करने के लिये राज्य आकास्मित्ता निधि अथवा अन्य किसी मद के माध्यम से राहत प्रदान करने हेतु आर्थिक पैकेज देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और पार्षद गणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पार्षद कमल नेगी, कुलदीप रावत, सुभाष पांडे ,नंदकिशोर ,दीपक लखेडा, जयदीप नौटियाल ,मनीष भट्ट ,धीरज सिंह, गायत्री भट्ट ,नीरू बाला खंतवाल, पंकज भाटिया,आशा डबराल पार्षद गण उपस्थित रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!