चमोली: ग्रामीणों ने दिखाया आइना, आपदा से ध्वस्त पड़ी सड़क को श्रमदान कर खोला–

by | Sep 24, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

मलबा आने से पैदल भी नहीं चल पा रहे थे ग्रामीण, महिलाओं व युवाओं ने सड़क को पैदल आने-जाने के लिए खोला–

गोपेश्वर: जून महिने से बंद पड़े चमोली लासी- सरतोली सड़क को सरतोली गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया है। सड़क के 50 मीटर हिस्से में भारी मात्रा में भूस्खलन होने से ग्रामीण पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे थे।

ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को खोलने के लिए कई बार पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों और जिला प्रशासन से लि​खित व मौ​खिक रुप से कहा, लेकिन बावजूद इसके सड़क नहीं खुली। जिस पर सरतोली गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर रविवार को सड़क को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया है। महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के महिला व युवकों ने श्रमदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

ग्रामीण यशवंत सिंह, कुंदन सिंह, जयंती देवी और सुशीला ने कहा कि सड़क बंद होने से उन्हें पैदल आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही थी। पैदल रास्ता भी मलबे में दब गया था। जिसे खोलने के लिए श्रमदान कर विभाग को आइना दिखाने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि चमोली-लासी-सरतोली सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। कई जगहों पर सड़क धंस रही। पीएमजीएसवाई विभाग सड़क की हालत को सुधारने और इसे वाहनों के लिए खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!