उत्सव: माणा घंटाकर्ण ने दिया भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का आमंत्रण–

by | Sep 25, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

मातामूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितंबर को होगा आयोजित, तैयारियां हुई पूरी–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम में मातामूर्ति उत्सव की तैयारियां चल रही है मंगलवार 26 सितंबर को बामन द्वादशी के अवसर पर मातामूर्ति उत्सव है। इसी क्रम मे आज माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण जी महाराज आज भगवान बदरीनाथ जी को मातामूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को उनकी माता की कुशल क्षेम जानने हेतु मातामूर्ति मंदिर आने को कहा। भगवान बदरीविशाल से अनुनय- विनय किया कि बामन द्वादशी पर माता मूर्ति पधारें।

श्री घंटाकर्ण जी महाराज के अनुरोध को भगवान बदरीविशाल ने स्वीकार कर लिया। घंटाकर्ण जी ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी किये।जब घंटाकर्ण जी का बुलावा स्वीकार हो गया तब ही वह अपने माणा स्थित मंदिर की ओर प्रस्थान हुए। इस अवसर पर भगवान घंटाकर्ण महाराज ने मंदिर की परिक्रमा की तथा सभी को आशीर्वाद दिया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार 25 सितंबर को अपराह्न माणा से श्री घंटाकर्ण जी बदरीनाथ धाम पहुंचें तथा इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने घंटाकर्ण जी के पश्वा तथा अन्य देव पश्वाओं तथा देश के प्रथम गांव माणा से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुजनों का अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर माणा ग्रामपंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा, घंटाकर्ण पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा जगवीर कंडारी,भगत सिंह पंखोली,हरीश परमार, प्रेमसिंह बड़वाल,केसर सिंह,आलोक परमार, महेंद्र सिंह बड़वाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!