चमोली। आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा, आचरण और लगन को देखते हुए उत्तराखंड राज्य के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर अधिवक्ता दिलवर सिंह फरस्वाण को आम आदमी पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी चमोली के जिलाध्यक्ष अनूप चौहान की ओर से दिलवर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। दिलवर ने कहा कि जनपद में पार्टी को मजबूती देने के लिए डोर टू डोर सदस्यता अभियान और पार्टी की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। देश, उत्तराखंड व सकारात्मक बदलाव की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि दिलवर सिंह फरस्वाण द्वारा क्षेत्र के विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता रहा है। उनके प्रयास से ही जोशीमठ के थेंग गांव तक सड़क और चेनाप घाटी को पहचान मिल सकी है।
दिलवर आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी नियुक्त–
by laxmi Purohit | Aug 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
