मौसम: हेमकुंड साहिब में हुई जमकर बर्फबारी, तीर्थयात्रियों ने खींची फोटो–

by | Oct 10, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग, मौसम | 0 comments

कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर हुई बर्फबारी को गुरुद्वारा कमेटी मान रही शुभ, सैकड़ों यात्री पहुंचे–

जोशीमठ: सात ​शिखरों के बीच ​स्थित प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम छह बजे हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में पहुंचे करीब 1300 तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था। शाम को बर्फबारी के साथ मौसम में भी जबरदस्त ठंडक आ गई है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर ने की बर्फ के रूप में पुष्पवर्षा ।आज शाम हेमकुण्ट साहिब में कल कपाट बंद होने से एक सन्ध्या पूर्व हल्की बर्फबारी से मानो प्रभु अपना आशीर्वाद बरसा रहे हों। वाहेगुरु की अपार बख़्शीश।ज्ञात हो की कल श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट शीतऋतु के लिए बंद कर दिये जायेंगे तथा इसी के साथ यात्रा2023 सपन्न हो जायेगी।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मौसम ने मंगलवार को दोपहर बाद करवट बदली। मौसम खराब होने से हेमकुंड साहिब में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि तीर्थयात्री मौसम का जमकर मजा ले रहे हैं।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!